11.4 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeभेल न्यूज़गायत्री प्रज्ञा पीठ बरखेड़ा में बाल संस्कार शालाओं का वार्षिकोत्सव धूमधाम से...

गायत्री प्रज्ञा पीठ बरखेड़ा में बाल संस्कार शालाओं का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न—नन्हे बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा, महापौर ने बताया भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव

Published on

भोपाल

गायत्री प्रज्ञापीठ बरखेड़ा के तत्वावधान में बाल संस्कार शाला प्रकोष्ठ द्वारा संचालित विभिन्न केंद्रों का वार्षिकोत्सव रविवार को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। महापौर और जोन समन्वयक रहे मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री परिवार के जोन समन्वयक राजेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

विशेष अतिथि के रूप में भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में वार्ड-56 के पार्षद  नीरज सिंह ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। 105 केंद्रों पर संस्कारित हो रही नई पीढ़ी बाल संस्कार शाला प्रकोष्ठ के प्रभारी  अनिल कछावा ने बताया कि गायत्री परिवार वर्तमान में भोपाल शहर के 105 केंद्रों पर बाल संस्कार शालाओं का संचालन कर रहा है। इन शालाओं का मुख्य उद्देश्य नौनिहालों का सर्वांगीण विकास और चरित्र निर्माण करना है।

27 मनमोहक प्रस्तुतियां और राष्ट्र प्रेम की झलक वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चों ने नृत्य, नाटक और राष्ट्र के सैन्य शौर्य को दर्शाने वाली कुल 27 प्रस्तुतियां दीं। प्रथम पुरस्कार: महर्षि बाल्मीकि बाल संस्कार शाला, द्वितीय पुरस्कार: स्वास्तिक बाल संस्कार शाला,तृतीय पुरस्कार: आनंदम बाल संस्कार शाला,सांत्वना पुरस्कार: ऋषि अत्रि एवं बालिका छात्रावास को प्रदान किया गया। महापौर श्रीमती मालती राय ने गायत्री परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ये निःशुल्क शालाएं भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रही हैं।

राजेश पटेल ने इसे शिक्षा आंदोलन की सफलता का प्रतीक बताया। वरिष्ठ कार्यकर्ता सीएल चौरासे ने भी टीम के प्रयासों को युग निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। इन्होंने संभाली जिम्मेदारी कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती रुचि श्रीवास्तव एवं दीपमाला संकड़िया ने किया। अंत में गायत्री परिवार ट्रस्ट बरखेड़ा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी  शिवनारायण राजपूत ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Read Also :- भोपाल में सड़क हादसे में 13 वर्षीय बेटे की मौत

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this