12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभोपालभोपाल में सड़क हादसे में 13 वर्षीय बेटे की मौत

भोपाल में सड़क हादसे में 13 वर्षीय बेटे की मौत

Published on

भोपाल

भारत टॉकीज ब्रिज पर दो दिन पहले कार और आटो की टक्कर से घायल इंदौर के एकलव्य स्कूल की प्राचार्य रेनू बाला के 13 वर्षीय बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल उनके पति की हालत भी गंभीर है, जबकि प्राचार्य और उनकी 15 वर्षीय अब बेटी खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात रेनू बाला अपने परिवार के साथ रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड की ओर जा रही थीं, तभी भारत टॉकीज पुल पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। बजरिया पुलिस ने कार जब्त कर ली है। जांच में कार सवार युवक के नशे में होने की पुष्टि भी हुई थी। पुलिस के अनुसार रेनू बाला मूलत: हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह इंदौर में रहते हुए एकलव्य स्कूल की प्राचार्य के रूप में कार्यरत हैं।

रेनू अपने पति हरदीप सिंह, 15 वर्षीय बेटी साक्षी और 13 साल के बेटे अंशु के साथ बीते दिनों हरियाणा में छुट्टी बिताने गई थीं। इंदौर जाने की तैयारी में थे मंगलवार देर रात परिवार ट्रेन से वापस भोपाल लौटा था। उनका इंदौर का रिजर्वेशन कैंसिल हो गया था, जिससे वह बस से इंदौर जाने की तैयारी में थे। वे भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह की बजाए एक नंबर की तरफ वाले प्लेटफार्म पर बाहर आ गए और वहां से आटो में नादरा बस स्टैंड जा रहे थे।

भारत टाकीज पर पहुंचते ही सामने से आ रही कार आटो में भिड़ गई और फिर उसी कार ने दूसरी कार में भी टक्कर मार दी थी। ऑटो में 13 वर्षीय अंशू किनारे पर बैठा था। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं पति भी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका बैरागढ़ स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। सवार महिला के कार सवार 25 वर्षीय मोहित पाटीदार, ललिता नगर कोलार के नशे में होने की बात सामने आई थी। हालांकि अभी जांच की जा रही है कि कार कौन चला रहा था। पुलिस कार मालिक को बुलाकर पूछताछ कर रही है।

Read Also :- दुल्हन बनने से पहले बुझ गया घर का उजाला, पायलट शांभवी की अर्थी उठी

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...