19.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालबीएचईएल ने प्री-मैच्योर रिटायरमेंट से जुड़े सभी आदेश वापस लिए

बीएचईएल ने प्री-मैच्योर रिटायरमेंट से जुड़े सभी आदेश वापस लिए

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने प्री-मैच्योर रिटायरमेंट (पीएमआर) नीति के तहत 22 जनवरी 2026 को जारी किए गए कंपनी-व्यापी सभी आदेशों को वापस ले लिया है। इस संबंध में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) एम श्रीधर द्वारा 31 जनवरी 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया।

आदेश के अनुसार, विभिन्न इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा पीएमआर नीति के अंतर्गत की गई कार्रवाई के खिलाफ अपीलें और अभ्यावेदन प्राप्त हुए थे। इन सभी मामलों की कंपनी स्तर पर समीक्षा के बाद सक्षम प्राधिकारी ने यह निर्णय लिया कि पीएमआर नीति के तहत की गई सभी कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

बीएचईएल द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 22 जनवरी 2026 को जारी सभी संबंधित आदेश अब शून्य  माने जाएंगे और उनके आधार पर की गई कोई भी प्रशासनिक, सेवा संबंधी अथवा वित्तीय कार्रवाई प्रारंभ से ही निरस्त  मानी जाएगी।

यह आदेश बीएचईएल की सभी प्रमुख इकाइयों—भोपाल, हरिद्वार, बेंगलुरु, चेन्नई और नोएडा सहित—पर समान रूप से लागू होगा। कंपनी के इस फैसले से बड़ी संख्या में कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया है।

Read Also :- बीएचईएल की पहल: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विक्रेता किए गए सम्मानित

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...