8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालप्रदेश स्तरीय संत गुरु रविदास जयंती, स्वरोजगार मेला व 37वां सामूहिक विवाह...

प्रदेश स्तरीय संत गुरु रविदास जयंती, स्वरोजगार मेला व 37वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आज

Published on

भोपाल

श्री संत रविदास सेवा संस्थान भोपाल एवं शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ मध्य प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को प्रदेश स्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह, स्वरोजगार मेला एवं सर्व समाज का 37वां निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से प्राचीन संत रविदास मंदिर, डी सेक्टर, बरखेड़ा भेल, भोपाल में संपन्न होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10:00 बजे बरखेड़ा विजय मार्केट स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा-बारात निकाली जाएगी, जिसमें दूल्हे घोड़ों पर सवार रहेंगे। बैंड-बाजे, बग्गी, ऊँट, रथ, सांस्कृतिक कलाकारों की प्रस्तुतियों एवं आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा नेहरू मार्केट व बजरंग मार्केट होते हुए आयोजन स्थल पहुँचेगी।

आयोजन स्थल पर बारात का स्वागत उपरांत वर-वधुओं का विवाह हिंदू सनातन परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर  एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भोपाल नगर निगम अध्यक्ष   किशन सूर्यवंशी , भाजपा जिला अध्यक्ष  रविंद्र यती , शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन  सूरज केरो  सहित अनेक जनप्रतिनिधि व समाजसेवी शामिल होंगे।

इस अवसर पर केंद्र व राज्य सरकार की रोजगारोन्मुखी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें विभागीय अधिकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। कार्यक्रम में लगभग 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता रहने की संभावना है।

Read Also :- छात्र सुरक्षा और पढ़ाई पर सरकार सख्त —कॉलेज-यूनिवर्सिटी पर नए नियम लागू

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...