16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeशिक्षाछात्र सुरक्षा और पढ़ाई पर सरकार सख्त —कॉलेज-यूनिवर्सिटी पर नए नियम लागू

छात्र सुरक्षा और पढ़ाई पर सरकार सख्त —कॉलेज-यूनिवर्सिटी पर नए नियम लागू

Published on

भोपाल

राज्य सरकार ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब छात्र सुरक्षा, पढ़ाई की गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नए नियमों का पालन सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों के लिए अनिवार्य होगा।

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अधिकारियों और कुलपतियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि यदि किसी छात्र के साथ अप्रिय घटना होती है या कोई गंभीर शिकायत सामने आती है, तो संबंधित संस्थान को तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना देनी होगी। यह नियम कैंपस के अंदर और बाहर, दोनों जगह लागू होगा।

सरकार ने यह भी कहा है कि छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। छात्राओं के हॉस्टल में अब बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्ती रहेगी और 24×7 निगरानी व्यवस्था अनिवार्य होगी। परीक्षा से लेकर प्रशासन तक सब होगा डिजिटल सरकार ने परीक्षा प्रणाली और प्रशासनिक कामकाज को पूरी तरह डिजिटल करने के निर्देश दिए हैं।

इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और मानव संसाधन की कमी भी दूर होगी। ई-ऑफिस, ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली और डिजिटल रिकॉर्ड को अनिवार्य किया जाएगा। टाइमलाइन तय, सख्त कार्रवाई के संकेत सरकार ने सुधारों को लागू करने के लिए समयसीमा तय की है। तय समय में नियमों का पालन नहीं करने वाले कॉलेजों और विश्वविद्यालयों पर कार्रवाई की जाएगी। सरकार का कहना है कि इन कदमों से छात्रों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।

Read also :- मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल 14 आईपीएस के तबादले गृह विभाग ने जारी किए आदेश

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...