15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालनगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

Published on

भोपाल

भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के भुगतान के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। रविवार को सेंट्रल वर्कशॉप पर की गई छापेमारी के बाद अब टीम पिछले चार वर्षों में पास किए गए तमाम संदिग्ध बिलों के परीक्षण में जुट गई है। इस जांच का मुख्य केंद्र यह पता लगाना है कि ये फर्जी बिल किस कर्मचारी के स्तर से शुरू होकर किन उच्च अधिकारियों के हस्ताक्षर तक पहुंचे और इस पूरे सिंडिकेट में किसकी क्या भूमिका रही? लोकायुक्त की टीम अब उन अधिकारियों और कर्मचारियों को चिन्हित कर रही है, जिनसे जल्द ही कड़ी पूछताछ की जाएगी।

गौरतलब है कि इस घोटाले की जड़ें नवंबर 2025 में मिली एक शिकायत से जुड़ी हैं, जिसकी प्रारंभिक जांच के बाद 11 मार्च को अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर के खिलाफ भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर के अनुसार, आरोपियों ने विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से फर्जी ई-बिल तैयार किए और अपने परिचितों व रिश्तेदारों की फर्मों के नाम पर करोड़ों का भुगतान करा लिया।

Read Also: दृष्टिबाधित बच्चों की मदद को आगे आया बीएचईएल लेडीज क्लब, खाद्य सामग्री की भेंट

जांच में यह भी सामने आया है कि जलकार्य, सामान्य प्रशासन और केंद्रीय वर्कशॉप जैसे विभागों के नाम पर वाहनों की मरम्मत और पेंटिंग के झूठे काम दिखाए गए, जबकि हकीकत में ऐसा कोई काम हुआ ही नहीं था। कई मामलों में तो संबंधित विभागों को उनके नाम पर बने बिलों की जानकारी तक नहीं थी। फिलहाल, पुलिस ने डिजिटल डेटा और सर्वर को अपने कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है, जिससे जल्द ही बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this