8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

Published on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन में बंधने का अवसर नहीं रह गए हैं, बल्कि सामाजिक समरसता, सम्मान और संवेदनशील शासन व्यवस्था का उत्सव बनते जा रहे हैं। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रदेश में सामाजिक बदलाव की नई मिसाल बनकर उभरी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में यह योजना हजारों परिवारों के लिए राहत और बेटियों के लिए सम्मानजनक नई शुरुआत का माध्यम बन रही है।

गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बेटियों का विवाह अक्सर आर्थिक चिंता का बड़ा कारण होता है। कई बार परिवार कर्ज लेने को मजबूर हो जाते हैं, तो कई बार सामाजिक दबाव और फिजूलखर्ची उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर देती है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत की। इस योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि विवाह को सादगीपूर्ण, गरिमामय और सामाजिक सहयोग का उत्सव बनाना है। सामूहिक विवाह को बढ़ावा देकर यह योजना दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों पर भी प्रभावी रोक लगाने का प्रयास कर रही है। राज्य शासन ने योजना को और अधिक संवेदनशील बनाते हुए विधवा, अनाथ और निराश्रित कन्याओं को भी इसमें शामिल किया है। इससे यह योजना सामाजिक सुरक्षा और मानवीय संवेदना की मिसाल बन गई है। योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों तथा मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के कार्डधारी परिवारों की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो बेटियों को लाभ दिया जाता है।

प्रत्येक विवाह के लिए शासन द्वारा अधिकतम 50 हजार रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है। इसमें वर-वधु के लिए श्रृंगार सामग्री, उपहार सामग्री और आवश्यक वस्तुएं दी जाती हैं। साथ ही 35 हजार रुपये की राशि बैंक ड्राफ्ट के रूप में प्रदान की जाती है, जिससे नवदंपति आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान के साथ अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत कर सकें। विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं पर भी प्रति कन्या लगभग 8 हजार रुपये तक खर्च किया जाता है।

Latest articles

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

More like this