गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री शर्मा ने समारोह में पहुंचकर डॉ. सरमा को असम के मुख्यमंत्री पद की दोबारा कमान संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से शिष्टाचार भेंट की।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. सरमा के कुशल नेतृत्व में असम विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच राजस्थान और असम के बीच सांस्कृतिक और प्रशासनिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने को लेकर भी अनौपचारिक चर्चा हुई। समारोह में केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इस उपस्थिति को दोनों राज्यों के बीच बढ़ते समन्वय और सांगठनिक एकजुटता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने डॉ. सरमा के सफल कार्यकाल और असम की जनता की खुशहाली के लिए मंगलकामनाएं कीं।
