7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालदुल्हन बनने से पहले बुझ गया घर का उजाला, पायलट शांभवी की...

दुल्हन बनने से पहले बुझ गया घर का उजाला, पायलट शांभवी की अर्थी उठी

Published on

भोपाल

महाराष्ट्र में हुए विमान हादसे ने ग्वालियर के एक परिवार की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया। दुल्हन बनने की तैयारी कर रही युवा पायलट शांभवी की विमान दुर्घटना में मौत हो गई। शादी से पहले शांभवी की अर्थी उठी तो पूरे क्षेत्र की आंखें नम हो गईं। ग्वालियर निवासी कैप्टन शांभवी की शादी शीघ्र ही होने वाली थी।

घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक मिली हादसे की खबर ने परिवार को तोड़कर रख दिया। जैसे ही शांभवी का पार्थिव शरीर ग्वालियर लाया गया, अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। मां-बाप, भाई-बहन और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया है कि शांभवी एक निजी विमानन कंपनी में पायलट के पद पर कार्यरत थीं और हाल ही में उन्होंने अपने करियर में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी।

परिवार के अनुसार शांभवी पढ़ाई में मेधावी, अनुशासित और आत्मनिर्भर थीं। उनका सपना देश की श्रेष्ठ महिला पायलटों में शामिल होने का था। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया। मां बार-बार बेसुध होती रहीं, जबकि पिता ने भारी मन से बेटी को मुखाग्नि दी। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, रिश्तेदार, मित्र और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शांभवी की असमय मृत्यु से न केवल परिवार बल्कि पूरे शहर में शोक की लहर है। लोग इसे एक होनहार बेटी और उज्ज्वल भविष्य के असमय अंत के रूप में देख रहे हैं

Read Also :- मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल 14 आईपीएस के तबादले गृह विभाग ने जारी किए आदेश

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...