11.4 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeभोपालहाईकोर्ट से नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को बड़ी राहत, डिवीजन बेंच...

हाईकोर्ट से नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को बड़ी राहत, डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच का आदेश किया स्थगित

Published on

भोपाल।

भोपाल नगर निगम की आयुक्त संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें उन्हें अवमानना का दोषी ठहराया गया था।
दरअसल, हाईकोर्ट में जस्टिस विशाल मिश्रा की सिंगल बेंच ने अवैध निर्माण गिराने के मामले में भोपाल नगर निगम को दोषी ठहराया था। कोर्ट ने कहा था कि नगर निगम ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई गाइडलाइन का पालन नहीं किया, जिसे कानून के राज के खिलाफ माना गया।

यह आदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने मालिन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड बनाम नगर निगम भोपाल मामले में गुरुवार को पारित किया था। सिंगल बेंच ने आयुक्त संस्कृति जैन को अदालत की अवमानना का दोषी ठहराते हुए 6 फरवरी 2026 को सजा सुनाने के लिए सुनवाई तय की थी।

इसके बाद भोपाल नगर निगम ने सिंगल बेंच के आदेश को चुनौती देते हुए डिवीजन बेंच में अपील दायर की। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी। साथ ही पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को निर्धारित की गई है।

Read Also :- इंडिया स्टोनमार्ट 2026: “राजस्थान का पत्थर उद्योग बनेगा देश का सिरमौर” – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this