9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालपत्नी के वियोग में युवक ने दी जान; 5 साल पहले हुई...

पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान; 5 साल पहले हुई थी शादी, 2 महीने बाद ही मायके चली गई थी पत्नी

Published on

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर (बिहारी कॉलोनी) में एक 29 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी पत्नी के मायके से वापस न लौटने के कारण लंबे समय से डिप्रेशन में था।

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, हालांकि प्रारंभिक जांच में खुदकुशी की वजह पारिवारिक कलह और पत्नी का अलगाव माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान प्रदीप लोवंशी (29) के रूप में हुई है। घटना बुधवार सुबह करीब 4:30 से 6:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रदीप का शव उसके कमरे में तौलिए के फंदे से लटका मिला। सुबह जब उसकी मां कमरे में पहुंची, तब घटना का खुलासा हुआ। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। लेकिन वैवाहिक जीवन में जल्द ही दरार आ गई और शादी के मात्र दो महीने बाद ही उसकी पत्नी मायके चली गई थी। प्रदीप ने कई बार उसे वापस लाने की कोशिश की और मिन्नतें भी कीं, लेकिन वह लौटने को तैयार नहीं थी।

बताया जा रहा है कि पत्नी के न लौटने और अकेलेपन के कारण प्रदीप गहरे मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में चला गया था। इसी गम में उसने शराब पीना भी शुरू कर दिया था। बुधवार सुबह उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। छोला मंदिर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि आत्महत्या के पीछे के अन्य संभावित कारणों का पता लगाया जा सके।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...