5 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeभोपालनिशातपुरा में कैटरिंग संचालक से मारपीट कर लूट

निशातपुरा में कैटरिंग संचालक से मारपीट कर लूट

Published on

भोपाल

निशातपुरा थाना क्षेत्र में कैटरिंग संचालक हर्ष वर्मा से तीन बदमाशों ने मारपीट कर बाइक, मोबाइल फोन, पर्स और आभूषण लूट लिए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं सूखी सेवनिया क्षेत्र में कारोबारी से दो लाख रुपये की लूट के आरोपी अभी तक फरार हैं।

पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय हर्ष वर्मा गुर्जरपुरा इतवारा क्षेत्र में रहता है और कैटरिंग सर्विस का संचालन करता है। बुधवार-गुरुवार की रात वह जेल रोड इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में भोजन तैयार करने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने साथ काम करने वाले हलवाई को अस्सी फीट रोड शिवनगर स्थित उसके घर छोड़ने गया।

रात करीब पौने दो बजे हलवाई को छोड़कर घर लौटते समय करोंद स्थित शिव मंदिर के पास अचानक तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने उसकी बाइक, मोबाइल फोन, पर्स तथा हाथ में पहनी एक सोने और दो चांदी की अंगूठियां छीन लीं और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मारपीट और लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Read Also :- पिपलानी थाना क्षेत्र में लापरवाही पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this