8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालइस्लामाबाद में शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत

इस्लामाबाद में शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत

Published on

भोपाल

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 169 लोग घायल हो गए। पाकिस्तानी अखबार द डॉन के अनुसार, इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 69 बताई गई थी, जिसे बाद में संशोधित किया गया।

हमले के तुरंत बाद पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस्लामाबाद पुलिस प्रमुख ने पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। राष्ट्रपति और नेताओं की प्रतिक्रिया पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बेगुनाह लोगों को निशाना बनाना इंसानियत के खिलाफ है।

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराया जाए। पार्लियामेंट्री अफेयर्स के मंत्री डॉ. तारिक फजल चौधरी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी आतंकी घटनाएं देश और जनता का हौसला नहीं तोड़ सकतीं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और सुरक्षा एजेंसियों के साथ एकजुट रहने की अपील की। पहले भी हो चुके हैं हमले गौरतलब है कि इससे पहले 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे।

आतंक प्रभावित देशों में पाकिस्तान दूसरे स्थान पर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 के अनुसार, बुर्किना फासो के बाद पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे आतंक प्रभावित देश बन चुका है। वर्ष 2024 में पाकिस्तान इस सूची में चौथे स्थान पर था।

Read Also :- इस्लामाबाद में शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...