7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeभोपालविश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Published on

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि सहकारी संस्थाएं समाज में विश्वास और पारदर्शिता का प्रतीक होती हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से लोग न केवल आर्थिक रूप से सशक्त होते हैं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करते हैं।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर भोपाल के अयोध्या बायपास स्थित भवानी धाम फेस-टू में भवानी सहकारी गृह निर्माण संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों को अंश एवं लाभांश राशि के चेक वितरित कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लाभांश के रूप में दी जाने वाली राशि केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि संस्था और सदस्यों के बीच विश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने सहकारी संस्थाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये संस्थाएं सामूहिक भागीदारी और पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूत करती हैं। सहकारिता के जरिए समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सदस्यों ने लाभांश वितरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्था की पारदर्शी कार्यप्रणाली की सराहना की। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने रहवासियों की मांग पर पार्क में सामुदायिक भवन बनवाने का आश्वासन भी दिया।

Read Also :- शिक्षक लेसन प्लान पहले विद्यार्थियों से साझा करें, पढ़ाई होगी आसान : शिक्षा मंत्री

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this