21.8 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालवरिष्ठ अधिकारियों को दिलाई गई उत्पादकता की शपथ, एमएसएमई क्षेत्र को बताया...

वरिष्ठ अधिकारियों को दिलाई गई उत्पादकता की शपथ, एमएसएमई क्षेत्र को बताया विकास की रीढ़

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप कुमार उपाध्याय, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने की। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को उत्पादकता की शपथ दिलाई तथा संगठन में कार्यकुशलता और नवाचार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बीएचईएल के सभी महाप्रबंधकगण, विभागीय प्रमुख (डीआरओ) सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस वर्ष राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का विषय “विकास के प्रेरक के रूप में क्लस्टर: एमएसएमई में उत्पादकता को अधिकतम करना” निर्धारित किया गया है, जो उद्योगों में सहयोग, नवाचार और दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश देता है। अपने संबोधन में श्री उपाध्याय ने कहा कि संगठन की निरंतर प्रगति के लिए उत्पादकता में वृद्धि अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए सभी कर्मचारियों की समान सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था में एमएसएमई क्षेत्र में उत्पादकता को अधिकतम करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) भारत की औद्योगिक अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। यह क्षेत्र राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 30 प्रतिशत से अधिक, विनिर्माण उत्पादन में लगभग 45 प्रतिशत तथा भारत के कुल निर्यात में लगभग 50 प्रतिशत का योगदान देता है। इसके साथ ही एमएसएमई क्षेत्र देश में 11 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है, जिससे इसकी सामाजिक और आर्थिक भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। श्री उपाध्याय ने जोर देते हुए कहा कि भारत को वैश्विक नवप्रवर्तन लीडर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एमएसएमई क्षेत्र को ज्ञान, आधुनिक उपकरण एवं संसाधनों से सशक्त बनाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि विचारों में नवाचार, उनका संरक्षण तथा व्यवसायीकरण की प्रक्रिया को मजबूत करने से ही उद्योग जगत में नई संभावनाएं विकसित होंगी। कार्यक्रम के दौरान राजेश कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक (एसओएम) ने राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर बीएचईएल में विभिन्न प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं, जागरूकता कार्यक्रम, संगोष्ठियां और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य कर्मचारियों में उत्पादकता, गुणवत्ता और नवाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम का सफल संचालन हरिकरण पाटिल, अपर महाप्रबंधक (आईसीटी) ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. भगवान सिंह, अभियंता (पीवाईएक्स) ने किया।

Read Also :- भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...