21.8 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालईरानी डेरे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सवा करोड़ का माल बरामद

ईरानी डेरे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सवा करोड़ का माल बरामद

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ईरानी डेरे पर आधी रात दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 31 पुरुष और 8 महिलाओं सहित कुल 39 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में करीब 400 पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही। पुलिस आयुक्त संजय कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब सवा करोड़ रुपये मूल्य का चोरी व संदिग्ध सामान बरामद किया है। बरामद माल में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ईरानी डेरे में लंबे समय से अपराधियों का जमावड़ा था। यहां भोपाल सहित अन्य राज्यों के अपराधी भी आकर शरण लेते थे। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि डेरे से चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने पूरे डेरे को घेरकर तलाशी ली। कई संदिग्धों से पूछताछ की गई और आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर गिरफ्तारियां की गईं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, लूट, नकबजनी और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह, नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के बाद और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Read Also :- संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...