6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालहर सरकारी खाता वित्त विभाग की अनुमति से ही खुलेगा

हर सरकारी खाता वित्त विभाग की अनुमति से ही खुलेगा

Published on

भोपाल

प्रदेश सरकार ने लगभग पांच वर्ष बाद कोष एवं लेखा विभाग में व्यापक सुधार लागू किए हैं। नए प्रावधानों के अनुसार अब कोई भी सरकारी विभाग वित्त विभाग की मंजूरी के बिना नए खाते नहीं खोल सकेगा। साथ ही, पिछले पांच वर्षों में खोले गए पीडी (पर्सनल डिपॉजिट) खातों की समीक्षा कर उन्हें बंद करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। वित्त विभाग ने सभी विभागों और संस्थाओं के लेन-देन को साइबर ट्रेजरी से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

इससे हर वित्तीय लेन-देन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज होगा। शासन का मानना है कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और वित्तीय अनुशासन मजबूत होगा। डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता नए नियमों के तहत डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर को कानूनी दर्जा दिया गया है। डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से संचालित होने वाले खाते अब केवल वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद ही खोले जा सकेंगे। कई वर्षों से बिना अनुमति के संचालित खातों से संबंधित प्रक्रिया भी की जा रही है।

अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ेगी नए प्रावधानों के अनुसार आहरण एवं संवितरण अधिकारी (डीडीओ) को वित्तीय गतिविधियों के लिए जिम्मेदार माना जाएगा। वेतन, पेंशन और आकस्मिक व्यय के लिए मानकीकृत प्रक्रिया लागू की जाएगी। भुगतान प्रक्रिया में ई-चेक और ई-भुगतान प्रणाली को प्राथमिकता दी जाएगी। पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर नई व्यवस्था से शासन के वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी। डिजिटल प्रणाली को सुरक्षा मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है, जिससे वित्तीय धोखाधड़ी और अनियमितताओं पर नियंत्रण संभव होगा। सरकार का दावा है कि नई व्यवस्था से मैनुअल त्रुटियों में कमी आएगी और वित्तीय प्रक्रिया अधिक सुगम व पारदर्शी बनेगी।

Read Also :- बीएचईएल को मिला  राजभाषा सम्मान तृतीय पुरस्कार

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this