6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालनए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

Published on

भोपाल

केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में विभिन्न कर्मचारी संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने धरना-प्रदर्शन किया। संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के आह्वान पर बैंक, बीमा, बीएसएनएल, डाक विभाग, केंद्रीय कर्मचारी संगठनों और विभिन्न श्रमिक यूनियनों से जुड़े कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान पंजाब नेशनल बैंक के सामने कर्मचारियों ने धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नई श्रम संहिताएं कर्मचारियों के अधिकारों को कमजोर करती हैं और नौकरी की सुरक्षा पर खतरा पैदा करती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों से स्थायी रोजगार की व्यवस्था प्रभावित होगी और श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा कमजोर पड़ेगी। कई संगठनों की भागीदारी प्रदर्शन में आईएनटीयूसी, एआईटीयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, सेवा सहित कई ट्रेड यूनियनों ने हिस्सा लिया। बैंक और बीमा क्षेत्र के कर्मचारियों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही। कुछ संगठनों ने प्रतीकात्मक रूप से काम बंद कर विरोध जताया, जबकि अन्य संगठनों ने धरना-प्रदर्शन के माध्यम से समर्थन दर्ज कराया। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार श्रमिक संगठनों से संवाद किए बिना कानून लागू कर रही है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और व्यापक किया जाएगा।

प्रमुख मांगें प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने कई मांगें रखीं चारों श्रम संहिताओं और उनसे जुड़े नियमों को निरस्त किया जाए। ड्राफ्ट सीड बिल वापस लिया जाए। बिजली संशोधन विधेयक रद्द किया जाए। SHANTI एक्ट (न्यूक्लियर एनर्जी कानून) वापस लिया जाए। मनरेगा को जारी रखा जाए और रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

विकसित भारत—रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन अधिनियम 2025 को वापस लिया जाए। जनजीवन पर सीमित असर हालांकि राजधानी में प्रदर्शन हुए, लेकिन सामान्य जनजीवन पर इसका सीमित असर देखने को मिला। अधिकांश बाजार खुले रहे और बैंक शाखाएं भी सामान्य रूप से संचालित होती रहीं, जिससे आम नागरिकों को बड़ी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

Read Also :- भेल की  कस्तूरबा अस्पताल प्रबंधन संभालेगा ‘शांति वाहन’ सेवा का जिम्मा

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this