16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलभारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

Published on

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। इसके साथ ही टीम ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 47वीं बार 200 से अधिक रन बनाने का आंकड़ा पार किया।

भारत की ओर से ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। वहीं हार्दिक पंड्या ने 109 मीटर लंबा शानदार छक्का लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
210 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित और आक्रामक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया।

Read Also: भोपाल में  दस महीने की बच्ची खेलते-खेलते गिरी थम गई मासूम की सांस

इस जीत के साथ ही भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 10वीं जीत दर्ज कर टूर्नामेंट इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। यह जीतों का सिलसिला 2024 सीजन से जारी है। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम आठ-आठ लगातार जीत दर्ज हैं।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...