13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभोपालकार सूखे तालाब में गिरी, तीन की मौत, सात घायल

कार सूखे तालाब में गिरी, तीन की मौत, सात घायल

Published on

भोपाल

विदिशा शहर में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए कुछ को भोपाल रेफर किया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 10 लोग एक तेज रफ्तार कार से यात्रा कर रहे थे।

अंधेरा होने और वाहन की अत्यधिक गति के कारण चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार लगभग 30 फीट गहरे सूखे तालाब में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में 35 वर्षीय राजेश लोधी, 30 वर्षीय सेतू लोधी (चालक) तथा 35 वर्षीय सुरेंद्र लोधी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में अशोक लोधी (25) को ब्रेन फ्रैक्चर हुआ है। राज बोधी (14) के पेट में गंभीर चोट आई है। बृजेश लोधी (27) और सुभाष लोधी (20) के सीने में चोटें आई हैं। इसके अतिरिक्त 45 वर्षीय महेंद्र लोधी और 10 वर्षीय करुणा लोधी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें विदिशा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां से गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण वाहन का अनियंत्रित होना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है ।

Read Also :- बीएमएचआरसी में अत्याधुनिक रेडियोलॉजी व्यवस्था, मरीजों को मिलेगी बड़ी सुविधा

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

भोपाल। कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक उत्सव कार्निवल ‘समन्वय 26’ का भव्य उद्घाटन...

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...