13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभोपालहज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की विशेष पहल 17 फरवरी तक...

हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की विशेष पहल 17 फरवरी तक हज हाउस में लगेंगे टीके

Published on

भोपाल 

राजधानी के हज यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रभाकर शर्मा के निर्देशन में हज यात्रियों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का आगाज़ किया गया है। स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा यात्रियों के दल का टीकाकरण 13 फरवरी से विधिवत प्रारंभ कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए विभाग ने अनुभवी और कुशल स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई है।

यह टीकाकरण शिविर सिंगारचोली, गुलमोहर गार्डन स्थित मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के ‘हज हाउस’ में आयोजित किया जा रहा है। हज यात्री प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच उपस्थित होकर टीकाकरण की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। दिए जाने वाले टीके यात्रियों को अनिवार्य रूप से मेनिनजाइटिस और पोलियो के टीके लगाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ यात्रियों को इन्फ्लूएंजा का टीका भी लगाया जा रहा है। हेल्थ कार्ड वितरण स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत सभी पात्र यात्रियों को मौके पर ही ‘हेल्थ कार्ड’ भी जारी किए जा रहे हैं।

हज हाउस में टीकाकरण की यह विशेष सुविधा 17 फरवरी तक ही उपलब्ध रहेगी। यदि कोई यात्री इस अवधि के दौरान टीका लगवाने से वंचित रह जाता है, तो उसे बाद में जयप्रकाश (जेपी) जिला चिकित्सालय जाकर अपना टीकाकरण पूर्ण कराना होगा।

Read Also :- कैंसर मरीजों के लिए संजीवनी बनेगी भोपाल एम्स की खास बुकलेट

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

भोपाल। कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक उत्सव कार्निवल ‘समन्वय 26’ का भव्य उद्घाटन...

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...