16.1 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeभोपालराजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

Published on

भोपाल

राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले 24 घंटों में बदमाशों ने टेक्सटाइल मिल, सूने मकानों और धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाकर लाखों के माल पर हाथ साफ किया है।

टेक्सटाइल मिल का ताला तोड़ 2 लाख का कॉपर पार बजरिया थाना इलाके के चांदबड़ क्षेत्र में स्थित ‘न्यू भोपाल टेक्सटाइल मिल’ में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। मिल के मालिक बाला सुब्रमण्यम के अनुसार, बदमाशों ने बंद पड़ी मिल का ताला तोड़कर वहां रखे करीब 2 लाख रुपये कीमत के कॉपर वायर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे CCTV कैमरों के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।

भक्ति के माहौल में वारदात: बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपटी

कोलार इलाके में चल रही भागवत कथा के दौरान एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बीमा कुंज निवासी 71 वर्षीय प्रमिला देवी अपने नाती के साथ सस्ता भंडार के पास आयोजित कथा सुनने गई थीं। आरती के समय भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश ने उनके गले से 2 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन पार कर दी। प्रमिला देवी ने तुरंत अपने बेटे को सूचना दी, जिसके बाद कोलार थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

अन्य इलाकों में भी चोरों का धावा अरेरा कॉलोनी: ई-3 सेक्टर की निवासी भावना शुक्ला के घर का ताला तोड़कर चोर दो महंगे मोबाइल फोन ले उड़े। ओल्ड सोफिया रोड: इमरान खान की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने करीब 30 हजार रुपये का सामान चोरी किया। बस में जेबकटी: अशोक साठे नामक व्यक्ति जब लाल बस से बोर्ड ऑफिस चौराहे पर उतरे, तो उन्हें पता चला कि उनकी जेब से 14 हजार रुपये गायब हैं। उन्होंने एमपी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Read Also :- हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की विशेष पहल 17 फरवरी तक हज हाउस में लगेंगे टीके

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this