17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeजनसम्पर्करिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने...

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

Published on

भोपाल।

राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक ओर लाल बस में सफर कर रहे रिटायर्ड कर्मचारी की जेब से 14 हजार रुपये चोरी हो गए, वहीं दो महिलाओं के गले से सोने की चेन पार कर दी गई। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बस में रिटायर्ड कर्मचारी की जेब कटी जानकारी के अनुसार अशोक सराठे (66), निवासी शिवाजी नगर, राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। वे अपने भाई सुनील सराठे को देखने हमीदिया अस्पताल गए थे। वापसी में लाल बस से घर लौटते समय उन्होंने कंडक्टर को किराया देने के लिए जेब से पर्स निकाला और बाद में वापस रख लिया।

बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बस से उतरने के बाद जब उन्होंने जेब चेक की तो पर्स गायब था। पर्स में 14 हजार रुपये नकद, आयुष्मान कार्ड, रेलवे पास सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कथा सुनकर लौट रही महिला की चेन चोरी कोलार क्षेत्र में 71 वर्षीय प्रमिला देवी के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। वे लालिता नगर, कोलार रोड की निवासी हैं। बताया जा रहा है कि वे शिव महापुराण कथा सुनने गई थीं। घर लौटने पर उन्हें गले से चेन गायब मिली। इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
ऑटो में बैठी महिला के गले से दो तोला सोने की चेन उड़ी बैरागढ़ इलाके में भी एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हुई।

जानकारी के अनुसार नीता तुलसियानी (44), संजीव नगर निवासी, अपने परिवार के साथ हलालपुर बस स्टैंड से ऑटो में बैठकर बैरागढ़ जा रही थीं। ऑटो में एक अन्य महिला भी बैठी थी, जिसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
बैरागढ़ पहुंचकर ऑटो से उतरने के बाद नीता को पता चला कि उनके गले से दो तोला वजनी सोने की चेन गायब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर में बढ़ती चोरी और चेन स्नैचिंग की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Read Also :- होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ते साइबर ठगी के मामलों...