19.3 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeभोपालपीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

Published on

भोपाल

पीपुल्स डेंटल अकादमी के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (ओएमएफएस) विभाग द्वारा ओएमएफएस डे बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्थान के डीन डॉ. संजीव त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार पिल्लई के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग की शैक्षणिक एवं क्लिनिकल उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

विभाग के पीजी विद्यार्थियों ने जटिल एवं सफल सर्जिकल मामलों की प्रस्तुति देते हुए ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के व्यापक कार्यक्षेत्र पर प्रकाश डाला। प्रस्तुतियों में ट्रॉमा मैनेजमेंट, ऑर्थोग्नैथिक सर्जरी, ओरल कैंसर सर्जरी, इम्प्लांटोलॉजी तथा आधुनिक सर्जिकल तकनीकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बना दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत एक रोचक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ओएमएफएस डे का यह आयोजन विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, क्लिनिकल दक्षता और विभागीय उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का प्रभावी मंच सिद्ध हुआ।

Read Also :- शिवरात्रि के पावन अवसर पर आज महाप्रसादी का वितरण — पिपलानी क्षेत्र में ‘डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भोजपुरी एकता संस्था’ द्वारा भव्य आयोजन

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this