13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराजनीतिदूषित पानी के मुद्दे पर विधानसभा घमासान, कांग्रेस ने बोतलों में गंदा...

दूषित पानी के मुद्दे पर विधानसभा घमासान, कांग्रेस ने बोतलों में गंदा पानी दिखाकर किया प्रदर्शन

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को राजनीतिक पारा उस समय चढ़ गया जब कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इंदौर के यशवंत सागर क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने राज्य सरकार को घेरा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने हाथों में गंदे पानी से भरी बोतलें लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि दूषित पानी पीने से कई लोगों की जान गई, जो प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि सरकार मामले को गंभीरता से लेने के बजाय जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है। ‘स्वच्छ पानी’ के दावे पर सवाल नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।

कार्रवाई तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी कांग्रेस विधायक दल ने स्पष्ट किया कि जब तक मृतकों के परिजनों को न्याय और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक पार्टी विरोध जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल एक क्षेत्र का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में पेयजल व्यवस्था से जुड़ा गंभीर सवाल है। वहीं, सत्तापक्ष ने विपक्ष के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि सरकार जनता को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विधानसभा परिसर में कुछ समय तक हंगामे की स्थिति बनी रही, बाद में कार्यवाही सामान्य रूप से संचालित हुई।

Read Also :- भेल करखाने में भेल कर्मचारियों के मोबाइल ले जाने पर लग सकता है बैन — कारखाने की सुरक्षा पर उठ रहा है सवाल

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...