16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतितौहीद सिद्दीकी बने मप्र ठेका श्रमिक मजदूर कांग्रेस के भोपाल जिला अध्यक्ष

तौहीद सिद्दीकी बने मप्र ठेका श्रमिक मजदूर कांग्रेस के भोपाल जिला अध्यक्ष

Published on

भोपाल

औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों के वेतन एवं सामाजिक-आर्थिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए मध्य प्रदेश ठेका श्रमिक मजदूर कांग्रेस (संबद्ध – इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस एवं बिल्डिंग एंड वुड वर्कर्स इंटरनेशनल) ने महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए तौहीद सिद्दीकी को भोपाल जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

संगठन द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि भोपाल जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन, अवकाश, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य श्रम अधिकारों का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए श्रमिकों को संगठित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए यह नियुक्ति की गई है। पत्र के अनुसार, श्री सिद्दीकी श्रमिक हितों की रक्षा एवं उनके न्यायोचित अधिकारों की प्राप्ति के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

वे संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कदम उठाएंगे। यह नियुक्ति पत्र संगठन के अध्यक्ष के.के. नेमा द्वारा 18 फरवरी 2026 को जारी किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में भोपाल के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के अधिकारों की आवाज और मजबूत होगी तथा श्रमिकों को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

Read Also :- रेडियो बना जन-संवाद का सशक्त माध्यम, ‘मन की बात’ ने फूंकी नई जान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...