21.8 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालअयोध्या नगर में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या — प्रेमी की शादी...

अयोध्या नगर में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या — प्रेमी की शादी तय होने के बाद तनाव में थी युवती

Published on

भोपाल

राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल कॉलोनी में नर्सिंग की एक 24 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान उमा लोधी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीहोर जिले के बरखेड़ा हसन की निवासी थी। बताया जा रहा है कि उमा अपने जीजा के भाई के साथ प्रेम संबंध में थी, लेकिन युवक की शादी कहीं और तय होने के कारण वह गहरे तनाव (डिप्रेशन) में थी।

नर्स बनने का सपना लेकर आई थी भोपाल पुलिस के अनुसार, उमा लोधी पुत्री नर्मदा प्रसाद विंध्याचल कॉलोनी में किराए से रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। वह अपने 10 भाई-बहनों में आठवें नंबर की थी। परिजनों ने बताया कि उमा का अपने ही जीजा के भाई के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों विवाह करना चाहते थे। शादी की खबर और आखिरी कॉल मामले में मोड़ तब आया जब युवक के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी।

रिश्तेदारों के मुताबिक, गुरुवार को युवक ने उमा को फोन कर पूछा था कि— “मेरी शादी दूसरी जगह हो रही है, तुम्हें कोई परेशानी तो नहीं?” इस कॉल के बाद से ही उमा गुमसुम और तनाव में रहने लगी थी। शुक्रवार रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस जांच जारी शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स और परिजनों के बयानों के आधार पर सुसाइड के कारणों की पुष्टि कर रही है।

Read Also :- मंत्री विजयवर्गीय ने विधानसभा में माना—दूषित पानी और डायरिया से हुई 22 मौतें

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...