12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालमंत्री विजयवर्गीय ने विधानसभा में माना—दूषित पानी और डायरिया से हुई 22...

मंत्री विजयवर्गीय ने विधानसभा में माना—दूषित पानी और डायरिया से हुई 22 मौतें

Published on

भोपाल

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी की आपूर्ति से हुई मौतों का मुद्दा शुक्रवार को एक बार फिर मध्य प्रदेश विधानसभा में गरमाया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सदन के पटल पर आधिकारिक रूप से स्वीकार किया कि क्षेत्र में डायरिया के प्रकोप के कारण अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है। विपक्ष ने घेरा, स्थगन प्रस्ताव पर हुई चर्चा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, आतिफ अकील, प्रताप ग्रेवाल और राजेंद्र मंडलोई ने इस गंभीर मुद्दे को स्थगन प्रस्ताव के जरिए उठाया। विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि भागीरथपुरा में दूषित पानी की शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने समय पर जांच नहीं की।

क्षेत्र के लोग लंबे समय से पानी के संकट से जूझ रहे हैं और टैंकरों पर निर्भर हैं। इंदौर नगर निगम शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रहा है। ‘यह इंदौर के लिए कलंक है’ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चर्चा के दौरान स्वीकार किया कि टेंडर प्रक्रिया के बाद काम शुरू होने में देरी हुई, जिसके कारण यह दुखद स्थिति बनी। उन्होंने इस घटना को ‘आत्मग्लानि और चिंता’ का विषय बताते हुए कहा, “यह घटना इंदौर के लिए एक कलंक की तरह है, जिसने स्वच्छता में देश भर में परचम लहराने वाले शहर की छवि को प्रभावित किया है”।

अधिकारियों पर कार्रवाई और मुख्यमंत्री की पहल मंत्री ने सदन को सूचित किया कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामान्य तौर पर बजट चर्चा के दौरान ऐसे प्रस्ताव स्वीकार नहीं होते, लेकिन मुख्यमंत्री की विशेष अनुमति के कारण इस संवेदनशील मुद्दे पर जवाब दिया जा रहा है।  कुल मौतें: 22 (डायरिया के कारण)।दूषित पेयजल की आपूर्ति और प्रशासनिक विलंब। मंत्री के जवाब के बाद विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव अग्राह्य (अस्वीकार) कर दिया गया।

Read Also :- नेत्रहीन बच्चों ने किया सुंदरकांड का पाठ भावपूर्ण माहौल में हुआ कार्यक्रम

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...