17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभोपालकरोंद मंडी में 'नाप-तौल' विभाग का छापा 21 व्यापारियों पर केस

करोंद मंडी में ‘नाप-तौल’ विभाग का छापा 21 व्यापारियों पर केस

Published on

भोपाल

राजधानी की करोंद गल्ला एवं सब्जी मंडी में उपभोक्ताओं के साथ कम तौल की शिकायतों को देखते हुए नाप-तौल विभाग ने पुलिस बल के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। औचक निरीक्षण के दौरान मंडी में बिना सत्यापन (सील) के तौल कांटों का उपयोग करने वाले 21 व्यापारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। लगातार मिल रही थीं शिकायतें मंडी में उपभोक्ताओं द्वारा कम तौल की शिकायतें काफी समय से सामने आ रही थीं।

नाप-तौल विभाग के उप नियंत्रक नसीमुद्दीन के अनुसार, करोंद मंडी में फल, सब्जी, अनाज और दलहन की वास्तविक तौल की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी। विभाग द्वारा पिछले चार दिनों से मंडी परिसर में सत्यापन शिविर लगाया गया था, लेकिन अधिकांश व्यापारी सत्यापन कराने नहीं पहुंचे। कार्रवाई का विवरण  जुर्माना जांच के दौरान 19 तौल कांटों पर सील नहीं पाई गई, जिसके चलते कुल 47,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नियमों के मुताबिक बिना सत्यापन के पाए जाने वाले प्रत्येक कांटे पर 2,500 रुपये के दंड का प्रावधान है।

मंडी में लगभग 2,000 से अधिक तौल कांटे उपयोग में हैं। कई व्यापारी 2 से 3 कांटे रखते हैं, लेकिन सत्यापन केवल एक का ही कराते हैं। मुनादी और शिविर के बावजूद अब तक केवल 37 व्यापारियों ने ही सत्यापन कराया है। अधिकारियों ने बताया कि मंडी में कार्रवाई के दौरान व्यापारियों की भारी भीड़ जमा हो जाती है, जिससे मौके पर कांटों का परीक्षण करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस अभियान में निरीक्षक जेके भावसार, गोविंद रायकवार और अर्पित जैन सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। मंडी में खरीदारी के दौरान यह सुनिश्चित करें कि आप जिस कांटे पर तौल करा रहे हैं, उस पर नाप-तौल विभाग की वैध सील लगी हो, ताकि आप आर्थिक हानि से बच सकें।

Read Also :- पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल 13 निरीक्षकों के तबादले

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...