10.2 C
London
Friday, February 20, 2026
Homeराजनीतिहेमंत कटारे ने दिया उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा

हेमंत कटारे ने दिया उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा

Published on

भोपाल

अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने फैसले के पीछे निजी और क्षेत्रीय कारणों का हवाला दिया है।  कटारे ने अपने त्यागपत्र में उल्लेख किया है कि वे परिवार और अपने क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे, इसलिए वे इस जिम्मेदारी को छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भेजकर सूचित किया कि संगठन जिसे भी इस पद की जिम्मेदारी देगा, वे उसे अपना पूर्ण सहयोग देंगे। पार्टी द्वारा उन्हें इस योग्य समझने के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया है। मैरिज एनिवर्सरी के दिन बड़ा कदम दिलचस्प बात यह है कि हेमंत कटारे ने यह इस्तीफा अपनी शादी की सालगिरह (मैरिज एनिवर्सरी) के दिन दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, वे शाम करीब 4 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में मौजूद थे और उसके बाद अचानक बाहर आकर यह निर्णय लिया। 2023 चुनाव: विधानसभा चुनाव 2023 में हेमंत कटारे ने बीजेपी के पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को 20,228 वोटों से हराया था। पारिवारिक विरासत: वे पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के पुत्र हैं। हेमंत पहली बार 2013 में अटेर सीट से विधायक बने थे, हालांकि 2018 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Read Also :- पीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ाने की धमकी — ईमेल से साइनाइड गैस वाले ब्लास्ट की चेतावनी, खाली कराया गया परिसर

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वायुसेना अधिकारियों से एरोबेटिक शो की तैयारियों की ली जानकारी

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में आयोजित होने वाले सूर्यकिरण और सारंग एरोबेटिक शो...

करोंद मंडी में ‘नाप-तौल’ विभाग का छापा 21 व्यापारियों पर केस

भोपाल राजधानी की करोंद गल्ला एवं सब्जी मंडी में उपभोक्ताओं के साथ कम तौल की...

ठेले पर स्कूटी-सिलेंडर रखकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

भोपाल प्रदेश में पेश किए गए बजट और बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस...

एम्स भोपाल में स्मार्ट नेविगेशन सिस्टम शुरू, QR कोड से मिलेगा सही विभाग का रास्ता

भोपाल राजधानी स्थित एम्स भोपाल में अब मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल परिसर में...

More like this