11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालपांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

Published on

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल के पटेल नगर, रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल ‘दादाजी धाम मंदिर’ में विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और अपार उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर प्रातःकाल से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर प्रभु के दर्शन, पूजन एवं आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सनातन परंपरा में जहाँ अधिकमास को जप, तप, दान, सेवा एवं आध्यात्मिक साधना का श्रेष्ठ काल माना गया है, वहीं बड़े मंगल का दिन भगवान श्री हनुमान जी की उपासना, संकट निवारण एवं मनोकामना पूर्ति के लिए विशेष फलदायी माना जाता है।

अधिकमास के पावन उपलक्ष्य में मंदिर में पंडित राजेन्द्र पलिया के सान्निध्य में भगवान विष्णु की विशेष आराधना एवं पूजन प्रतिदिन विधि-विधान से किया जा रहा है। इस पावन त्रिवेणी संयोग पर मंदिर में विराजमान बाल स्वरूप श्री हनुमान जी महाराज को श्रीराम नाम अंकित नवीन लाल वस्त्र अर्पित किए गए।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...