भोपाल
राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित आईटी पार्क में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ गार्डन में माली का काम करने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीवार के पास खुले पड़े बिजली के तार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए थे। पौधों को पानी देने के बाद हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मलखान सिंह (60) के रूप में हुई है, जो आईटी पार्क में माली के पद पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह उन्होंने रोज की तरह गार्डन में पौधों को पानी दिया।
दोपहर करीब 12 बजे वह गार्डन के एक कोने में दीवार के सहारे लघुशंका (पेशाब) के लिए गए थे। इसी दौरान वहां जमीन पर टूटे और खुले पड़े बिजली के तार के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार करंट लगा। साथी कर्मचारी ने देखा, अस्पताल में तोड़ा दम घटना के कुछ देर बाद एक अन्य साथी कर्मचारी की नजर जमीन पर झुलसी हुई हालत में पड़े मलखान सिंह पर पड़ी। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद अन्य कर्मचारियों की मदद से उन्हें तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया।
हालांकि, उनकी स्थिति काफी गंभीर थी और इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की कार्रवाई और लापरवाही पर सवाल गांधी नगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में आईटी पार्क परिसर में बिजली के तारों के रखरखाव को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है।
Read Also :- राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र में दोनों हाथों की नस काटी, फिर फांसी लगाकर दी जान
