12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeजनसम्पर्कबागसेवनिया में सनसनी: दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज

बागसेवनिया में सनसनी: दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज

Published on

भोपाल

भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव और देह व्यापार में धकेलने के आरोपों का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ की 30 वर्षीय ब्यूटीशियन सहित दो युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों और अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पीड़िता रविवार रात अपने परिजनों के साथ बागसेवनिया थाना पहुंची, जहां उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। होटल पार्टी से शुरू हुआ संपर्क पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर 2024 को शाहपुरा स्थित एक होटल में आयोजित जन्मदिन पार्टी के दौरान उसकी मुलाकात एक युवती से हुई थी। बाद में दोनों साथ रहने लगीं और जनवरी 2025 में बागसेवनिया में रहने वाली अमरीन उर्फ माहिरा के संपर्क में आईं। कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि उसकी सहेली ने कथित रूप से धर्म परिवर्तन कर अमरीन के भाई से शादी कर ली।

धमकी देकर कई बार दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2025 में अमरीन का करीबी चंदन यादव उसे बहन से मिलाने के बहाने ले गया और धमकाकर दुष्कर्म किया। बदनाम करने की धमकी देकर उसे चुप कराया गया। इसके बाद अलग-अलग समय पर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे जबरन छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पब-लाउंज में ले जाया जाता था और अनजान लोगों से मेलजोल का दबाव बनाया जाता था। इसी दौरान उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाला गया। नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म नवंबर 2025 में अमरीन उसे गांधी नगर स्थित अब्बास नगर में अपने परिजनों से मिलाने ले गई। वहां अमरीन के भाई बिलाल पर आरोप है कि उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया।

Read Also :- शुजालपुर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व श्री शरद देशमुख जी का निधन

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...