10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालप्रोत्साहन योजना-2024 की गलत गणना से कर्मचारियों को नुकसान, ऐबू ने एरियर्स...

प्रोत्साहन योजना-2024 की गलत गणना से कर्मचारियों को नुकसान, ऐबू ने एरियर्स भुगतान की मांग उठाई

Published on

भोपाल

ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन (AIBEU), संबद्ध नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की भोपाल इकाई में लागू प्रोत्साहन योजना-2024 के भाग-2 (सामूहिक प्रदर्शन प्रोत्साहन योजना – T-3) की गणना में गंभीर त्रुटियों का आरोप लगाते हुए मानव संसाधन विभाग को मांग पत्र सौंपा है। यूनियन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रोत्साहन योजना-2024 के तहत कर्मचारियों को देय इंसेंटिव यूनिट लेवल-2 (T-3) की गणना परिपत्र के अनुरूप नहीं की जा रही है। आरोप है कि सहायक कर्मचारियों के लिए T-3 की गणना 0.6 × (P/Q) × (R/208) × IF फार्मूले के आधार पर की जा रही है, जबकि संबंधित परिपत्र में इस प्रकार की गणना का उल्लेख नहीं है। इससे कर्मचारियों को प्रतिमाह आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

यूनियन का कहना है कि वर्ष 2008 की प्रोत्साहन योजना के अनुसार विभाग के प्रत्यक्ष एवं सहायक कर्मचारियों को T-3 का भुगतान समान रूप से किया जाता था, लेकिन वर्तमान में समान विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को अलग-अलग राशि दी जा रही है, जो नियमों के विपरीत है। यूनियन ने दावा किया कि वर्ष 2008 और 2024 की प्रोत्साहन योजना के परिपत्रों में T-3 की गणना का आधार समान है। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2024 से अब तक सहायक कर्मचारी श्रेणी ‘B’ को लगभग ₹4368 से ₹6144 तथा श्रेणी ‘A’ को ₹5472 से ₹7680 तक का नुकसान हो चुका है। यदि शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो यह राशि और बढ़ सकती है। AIBEU के महासचिव राम नारायण गिरी ने प्रबंधन से मांग की है कि फरवरी 2024 से अब तक की अवधि की पुनर्गणना कर कर्मचारियों को एरियर्स सहित भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा भविष्य में सही गणना पद्धति लागू की जाए।

Read Also :- जबलपुर  ओवरब्रिज  हादसा: ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, लोक निर्माण मंत्री ने दिए एफआईआर के निर्देश

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...