10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeयूनियन एक्टिविटीहबीबगंज थाना पुलिस ने  कार से 187 लीटर अवैध शराब जब्त, पुलिस को...

हबीबगंज थाना पुलिस ने  कार से 187 लीटर अवैध शराब जब्त, पुलिस को देखकर चालक फरार

Published on

भोपाल

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हबीबगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 187 लीटर अवैध शराब से भरी एक कार जब्त की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया।

इसी दौरान चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। तलाशी लेने पर कार से कुल 187 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर लिया है। हबीबगंज थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Read Also:- अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई ‘मप्र प्रशासन’ लिखी कार

Latest articles

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

More like this

शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी — राउज एवेन्यू कोर्ट का कड़ा रुख; कहा— जांच एजेंसी के पास पर्याप्त और...

नई दिल्ली दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति (2022-23) से जुड़े मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट...

ईडी ने दी बीएचईएल में सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक सादे एवं...