23.2 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपाल26 फरवरी को भोपाल में ‘युवा संगम’ रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

26 फरवरी को भोपाल में ‘युवा संगम’ रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश शासन के संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय, भोपाल से जारी सूचना के अनुसार 26 फरवरी 2026 को ‘युवा संगम – रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला’ का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एमके पोडा कॉलेज, न्यू चौकसे नगर, लाम्बाखेड़ा बैरसिया रोड, भोपाल में आयोजित होगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा के साथ साक्षात्कार हेतु उपस्थित हों।

भर्ती कंपनियों द्वारा अपने निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार की जाएगी। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी संबंधित कंपनी से समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय, भोपाल से संपर्क किया जा सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेले में सेल्स एवं मार्केटिंग, मशीन ऑपरेटर, इंश्योरेंस एडवाइजर और टीचर के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीएड, डीएड, बीए, बीएससी, एमएसी सहित विभिन्न योग्यताओं वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

Read Also :- 25 फरवरी को देशव्यापी ‘विरोध दिवस’ मनाएगा भारतीय मजदूर संघ

Latest articles

भेल सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 प्रतिभाओं का सम्मान, बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रहे मुख्य अतिथि

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन, पिपलानी भोपाल में...

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...