भोपाल
मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती वर्ग-2 के चयनित अभ्यर्थियों के सब्र का बांध अब टूट गया है। पात्रता और चयन परीक्षा पास करने के बावजूद नियुक्ति में हो रही देरी के विरोध में गुरुवार को हजारों उम्मीदवारों ने राजधानी में बड़ा प्रदर्शन किया। रेलवे स्टेशन से DPI तक निकाली रैली प्रदेशभर से आए चयनित अभ्यर्थी सुबह रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुए। यहाँ से नारेबाजी करते हुए अभ्यर्थी पैदल मार्च निकालकर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) पहुंचे। अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द ज्वाइनिंग डेट घोषित करने की मांग की।
आंकड़ों में अभ्यर्थियों का दर्द प्रदर्शनकारियों ने अपनी स्थिति को स्पष्ट करते हुए निम्नलिखित बिंदु रखे:
मेन्स परीक्षा में लगभग 10,000 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। इनमें से 4,200 अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (दस्तावेज सत्यापन) भी पूरा हो चुका है। सितंबर 2025 में चयन सूची जारी होने के बावजूद अब तक नियुक्ति आदेश का इंतजार है। नियमों की अनदेखी का आरोप अभ्यर्थियों ने “परीक्षा संचालन नियम पुस्तिका” का हवाला देते हुए बताया कि रिक्त पदों के आधार पर चयन सूची जारी होने के 3 माह के भीतर नियुक्ति आदेश जारी करना अनिवार्य है। यदि इसमें विलंब होता है, तो संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होते हैं।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि स्पष्ट नियम होने के बाद भी प्रक्रिया को लटकाया जा रहा है। अधिकारियों का आश्वासन प्रदर्शन के दौरान एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय में भी वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। DPI के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि मार्च तक इस संबंध में अपडेट दे दिया जाएगा, जिसके बाद अभ्यर्थियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
Read Also :- कोलार क्षेत्र में खाने को लेकर पत्नी से विवाद लैब संचालक ने घर में लगाई फांसी
