13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeजनसम्पर्कहेस्टू-एचएमएस यूनियन ने अपर महाप्रबंधक से की शिष्टाचार मुलाकात, कर्मचारियों की समस्याएं...

हेस्टू-एचएमएस यूनियन ने अपर महाप्रबंधक से की शिष्टाचार मुलाकात, कर्मचारियों की समस्याएं उठाईं

Published on

भोपाल

हेस्टू-एचएमएस यूनियन के पदाधिकारियों ने अपर महाप्रबंधक (आईआर) सुरेखा बन्छोर से शिष्टाचार मुलाकात कर कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की। इस दौरान यूनियन ने कैंटीन व्यवस्था, सेफ्टी गिफ्ट, इंसेंटिव सहित अन्य मुद्दों को विस्तार से रखते हुए उनके समाधान के लिए प्रबंधन से सहयोग की मांग की। यूनियन के महासचिव हेमंत सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं और समय पर प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है, जिससे कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बने और उत्पादन कार्य भी प्रभावित न हो। वहीं यूनियन अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने प्रबंधन के समक्ष स्पष्ट किया कि यूनियन समस्याओं का समाधान पहले संवाद और समन्वय के माध्यम से करने का प्रयास करेगी, लेकिन यदि जरूरत पड़ी तो कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

इस पर अपर महाप्रबंधक (आईआर) सुरेखा बन्छोर ने यूनियन और कर्मचारियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि कंपनी के सुचारू संचालन और उत्पादन को समय पर पूरा करने के लिए सभी का समन्वय जरूरी है। सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई इस चर्चा के दौरान यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, महामंत्री हेमंत सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कुमार लोधी, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज कुमार दीक्षित, वरिष्ठ सचिव सलाउद्दीन, वरिष्ठ सचिव नरेश सिंह जादौन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष साहू, उपाध्यक्ष कैलाश मालवीय, उपाध्यक्ष नारायण बरखानिया, सचिव भूपेंद्र सिंह, शिवकुमार, अमरजीत सिंह, धनराज साहू, राजकुमार पटेल तथा सहयोगी संगठन से संजय गुप्ता और छोटे लाल कोरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Read Also :- पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...