22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeजनसम्पर्कललितपुर में कार पलटने से भोपाल के युवक की मौत

ललितपुर में कार पलटने से भोपाल के युवक की मौत

Published on

भोपाल

छोला थाना क्षेत्र की नव जीवन कॉलोनी में उस वक्त मातम पसर गया, जब ललितपुर में हुए एक सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक युवक की दो महीने बाद शादी होने वाली थी, जिसकी तैयारियां घर में चल रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। भोपाल पुलिस ने इस मामले में जीरो पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, नव जीवन कॉलोनी निवासी बंटी कुशवाह (27) एक कपड़े की दुकान में काम करता था। वह 24 फरवरी को अपने दो दोस्तों के साथ कार में सवार होकर एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने ललितपुर गया था। 25 फरवरी को वापस लौटते समय चंदेरी-ललितपुर बॉर्डर के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

दोस्त सुरक्षित, बंटी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे के वक्त कार में बंटी समेत तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि कार में मौजूद अन्य दो युवकों को मामूली चोटें आईं, लेकिन बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 10 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद शुक्रवार सुबह बंटी ने अंतिम सांस ली। घर में गूंजनी थी शहनाई, अब उठ रही अर्थी परिजनों ने बताया कि बंटी की शादी तय हो चुकी थी और मात्र दो महीने बाद उसके घर में शहनाई गूंजने वाली थी। परिवार के सदस्य शादी की खरीदारी और तैयारियों में जुटे थे, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने सारी खुशियों को उम्र भर के गम में बदल दिया।

Read Also :- बीएचईएल हरिद्वार में राष्ट्रीय सुरक्षा पखवाड़े का आगाज़: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दिलाई सुरक्षा शपथ

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

Mulethi ke Fayde: औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Mulethi ke Fayde: मुलेठी (Glycyrrhiza glabra) को आयुर्वेद में एक बहुत ही शक्तिशाली औषधीय...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...