16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालगौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा...

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Published on

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने गौ सेवा नीति-2026 लाने की घोषणा की है। इस नीति के माध्यम से गौ सेवा और गौ कल्याण को और अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा, जिससे गोधन के विकास के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
सरकार का मानना है कि नई नीति से किसानों और पशुपालकों को संबल मिलेगा तथा पशुधन के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप किसान, महिला, युवा और मजदूर के कल्याण के संकल्प को भी साकार किया जा सकेगा। राज्य सरकार ने अपने दो वर्ष से अधिक के कार्यकाल में पशुधन संरक्षण और पशुपालकों के हित में कई योजनाएं लागू की हैं। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना और मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के जरिए पशुपालकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं पंजीकृत गौशालाओं में बड़े पशुओं के लिए प्रतिदिन 50 रुपये और छोटे पशुओं के लिए 25 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है।

कृषकों के कल्याण के लिए भी राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के किसानों को प्रतिवर्ष 9 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। इसके अंतर्गत अब तक करीब 11 हजार करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित किए जा चुके हैं। वहीं वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 1 लाख 19 हजार 408 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। गेहूं पर मिलेगा 2,735 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अतिरिक्त 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा भी की है। इसके बाद किसानों को गेहूं पर कुल 2,735 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य मिलेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने संकल्प पत्र में किए गए वादे के अनुरूप गेहूं की खरीद न्यूनतम 2,700 रुपये प्रति क्विंटल पर करने का लक्ष्य भी पूरा कर लिया है।

Read Also :- बीएचईएल हरिद्वार में राष्ट्रीय सुरक्षा पखवाड़े का आगाज़: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दिलाई सुरक्षा शपथ

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...