23.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाबीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

Published on

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है । वह जब चाहे दल बदल लेते हैं और जब चाहे राजनीति । इसकी चर्चाऐं भेल भोपाल कारखाने में शुरू हो गई है। दरअसल एक बड़ी यूनियन के बड़े ओहदे पर बैठे यह नेता जी अब नेशनल फ्रंट आफ इंडियन ट्रेड यूनियन निफ्टू  के प्रदेश अध्यक्ष या राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे हैं । चर्चा है कि इन्हें आफर भी मिल गया है । बड़ी बात यह है कि आखिर यह एक बड़ी यूनियन में बड़े ओहदे पर रहते हुये स्वयंशंभू नेता बने हुये थे । ऐसी स्थित में इन्हें इस यूनियन से इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया । नेता जी के समझ में यह नहीं आ रहा था कि आखिर वह करें तो क्या करें तो उन्होंने नई यूनियन में शामिल होने का मन बना लिया है । नेता जी की जितनी तारीफ की जाये कम है सबसे पहले इंटक,यूनाईटेड ट्रेड यूनियन,फिर लगातार एचएमएस और फिर बीएमएस यूनियन में चले गये ।

चर्चा है कि दलबदल इनकी फितरत है । जब यह एक समय निर्दलीय पार्षद चुने गये तो कांग्रेस को समर्थन देते हुये नगर—निगम में एमआईसी मेंम्बर बन गये । यहां पूरे मजे लेने के बाद भाजपा में शामिल हो गये । हालांकि भाजपा ने इन्हें पार्षद का टिकिट दिया था लेकिन चुनाव बुरी तरह हार गये । अब वह अपने आप को भाजपा और आरएसएस का नेता बताते हैं । इनकी एक कहानी नहीं है यह भेल सहकारी उपभोक्ता भंडार में लगातार दो बार डायरेक्टर चुने गये । मजेदार बात यह है कि दोनों बार वह संस्था के मेंम्बर ही नहीं थे फिर भी यहां मजे लेते रहे । यहीं नहीं जब थ्रिफ्ट में डायरेक्टर चुने गये तो अध्यक्ष ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया । हाईकोर्ट तक लड़े वहां से भी हार का सामना करना पड़ा । अब देखना यह है कि निफ्टू में आने के बाद इस यूनियन को कितने आगे बढ़ते या फिर कितने पीछे ले जाते हैं ।

Read Also :- निगम ने भेल क्षेत्र के कल्पना नगर कम्यूनिटी हॉल को कब्जे से मुक्त कराया

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...