11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालहबीबगंज थाना क्षेत्र पीसी नगर मल्टी चाकूबाजी कांड: मुख्य आरोपी 'मास' गिरफ्तार

हबीबगंज थाना क्षेत्र पीसी नगर मल्टी चाकूबाजी कांड: मुख्य आरोपी ‘मास’ गिरफ्तार

Published on

भोपाल

राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित पीसी नगर मल्टी में शनिवार रात हुई सनसनीखेज चाकूबाजी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हमले के मुख्य आरोपी अमित भालेराव उर्फ मास को सोमवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी बहन के घर के बाहर खड़े दो युवकों पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें एक युवक के पेट में गंभीर चोट आई है और दूसरे की उंगलियां कट गई हैं।

गाली-गलौज का विरोध करने पर किया था हमला

पुलिस के अनुसार, फरियादी गणेश कपिल शनिवार रात अपने दोस्त शुभम के साथ पीसी नगर मल्टी स्थित अपनी बहन ज्योति के फ्लैट के नीचे खड़ा था। इसी दौरान इलाके का निगरानी बदमाश अमित उर्फ मास वहां पहुंचा और बिना किसी कारण के युवकों से वहां खड़े होने की वजह पूछने लगा। जब युवकों ने उसकी गालियों का विरोध किया, तो आरोपी ने कमर में फंसी छुरी निकालकर हमला कर दिया। उसने शुभम के पेट में चाकू घोंप दिया, वहीं बीच-बचाव करने आए गणेश के हाथ की हथैली और उंगलियां वार रोकने के प्रयास में बुरी तरह कट गईं।

Read Also: असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...