14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभोपालआईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

Published on

भोपाल

लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस बीच बस संचालकों और पटाखा व्यापारियों के बीच तीखी बहस का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में बस कर्मियों और आरके पटाखा व कालू पटाखा संचालकों के बीच तीखी नोकझोंक देखी जा सकती है। बस स्टाफ बार-बार यह कहते नजर आ रहे हैं कि पहले भी बसों में पटाखे रखने से मना किया गया था और दोबारा ऐसा होने पर थाने में शिकायत की जाएगी। उनका आरोप है कि बार-बार लगेज के नाम पर पटाखे भेजे जा रहे हैं, जिन्हें कई बार पकड़ा भी जा चुका है।

लगेज में छिपाकर भेजे जा रहे पटाखे

बस संचालकों के अनुसार, संदिग्ध पार्सलों की जांच करने पर कई बार उनमें सिर्फ पटाखे ही पाए गए हैं। ऐसे मामलों में सामान उतारकर वापस कर दिया गया। उनका कहना है कि पटाखों को अन्य सामान के बीच छिपाकर बुक कराया जाता है, ताकि जांच से बचा जा सके। हाल ही में भी एक संदिग्ध लगेज से केवल पटाखे मिलने पर उसे बस से उतार दिया गया।

Read Also: हबीबगंज थाना क्षेत्र पीसी नगर मल्टी चाकूबाजी कांड: मुख्य आरोपी ‘मास’ गिरफ्तार

प्रशासन से की लिखित शिकायत

इस पूरे मामले को लेकर बस संचालकों ने जिला प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कुछ पटाखा व्यापारियों को नामजद करते हुए आरोप लगाया गया है कि वे बसों के जरिए ज्वलनशील सामग्री की अवैध पार्सलिंग कर रहे हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

यूपीएससी सम्मान समारोह: ‘एक चाय वाला पीएम और गाय वाला सीएम बन सकता है — डॉ. मोहन यादव

भोपाल राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सफल अभ्यर्थियों...

More like this