21.3 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeभोपालगुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सख्त कार्रवाई की। गुना के एसपी और सीधी के कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। गुना एसपी हटे, हितिका वसल बनीं नई एसपी गुना में चर्चित हवाला कांड के बाद एसपी अंकित सोनी को हटाकर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) पद पर पदस्थ किया गया है। उनकी जगह इंदौर की 15वीं बटालियन की कमांडेंट हितिका वसल को गुना का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में एक कारोबारी की कार से करीब 1 करोड़ रुपए नकद मिलने के मामले में पुलिस पर 20 लाख रुपए लेकर छोड़ने के आरोप लगे थे। मामला सामने आने के बाद जांच तेज हुई और थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। इसके बाद कार्रवाई की आंच एसपी तक पहुंची।

सीधी कलेक्टर भी हटाए गए

सीधी में जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के बाद कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को हटाने के निर्देश दिए गए। उन्हें आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में ओएसडी और सह आयुक्त बनाया गया है। उनकी जगह 2013 बैच के आईएएस विकास मिश्रा को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जो वर्तमान में मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ थे।

सीएम बोले—जवाबदेही जरूरी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उन्हें दोनों जिलों में विभिन्न प्रकार की शिकायतें मिली थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए, और यदि मैदानी स्तर पर लगातार शिकायतें मिलती हैं तो उन्हें फील्ड से हटाकर मुख्यालय में पदस्थ करना बेहतर होता है।

Read Also: हबीबगंज थाना क्षेत्र पीसी नगर मल्टी चाकूबाजी कांड: मुख्य आरोपी ‘मास’ गिरफ्तार

अचानक दौरे में मिला फीडबैक, तुरंत एक्शन
सीएम रविवार को मिर्जापुर से सीधे सीधी पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसी दौरान मिली शिकायतों के आधार पर कलेक्टर को हटाने का फैसला लिया गया। साथ ही जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीएस धनवाल को भी निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...