21.3 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeभोपालबीएचईएल के ईडी ने रिटायरों से कहा- अपने सपनों को पूरा करें

बीएचईएल के ईडी ने रिटायरों से कहा- अपने सपनों को पूरा करें

Published on

भोपाल

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के प्रशासनिक भवन में आज एक सादे लेकिन गरिमामयी समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने की।

सम्मानजनक विदाई

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री उपाध्याय ने तीन प्रमुख अधिकारियों के साथ ही 12 पर्यवेक्षकों और एक अन्य कर्मचारी को उनके दीर्घकालीन सेवाकाल के लिए सम्मानित किया। विदा लेने वालों में अमित शर्मा महाप्रबंधक (एएससी),एसके गुप्ता महाप्रबंधक (टीआरएस),अशोक जिवने अपर महाप्रबंधक (ओटीएच) शामिल हैं ।  

अपने संबोधन में श्री उपाध्याय ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आप सभी का जीवन खुशियों से भरा रहे। अपने जीवन की इस द्वितीय पारी को सार्थक बनाएं।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे स्वस्थ रहें और अब वह समय है जब वे अधिक से अधिक आनंद उठाते हुए अपने लंबित सपनों को पूरा कर सकें। उन्होंने संस्थान के विकास में उनके अमूल्य योगदान की भी सराहना की।

Read Also: IPL 2026: जीत के जश्न में ‘मातम’ बदलने वाले उन 11 फैंस को RCB का सलाम! चिन्नास्वामी में बनेगा यादगार स्मारक

वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

विदाई समारोह के अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  टीयू सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने भी सेवानिवृत्त हो रहे साथियों को उनके भविष्य के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का माहौल तब भावुक हो गया जब विदा ले रहे सहयोगियों ने अपने पुराने दिनों के अनुभव साझा किए।

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...