16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeजनसम्पर्कतेज रफ्तार कार का कहर: बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

तेज रफ्तार कार का कहर: बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

Published on

भोपाल

भोपाल के शाहपुरा इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साढ़ू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से कार जब्त कर ली है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

भाई के घर से लौटते वक्त हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय राजेश कजलीखेड़ा इलाके का निवासी था और मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) परिसर स्थित एक छात्रावास में साफ-सफाई का कार्य करता था। मंगलवार रात वह अपने साढ़ू के साथ जाटखेड़ी स्थित अपने भाई के घर गया था। भोजन के बाद दोनों रात करीब 1.30 बजे वापस लौट रहे थे।

रोहित नगर पुलिया के पास हुआ हादसा
रास्ते में रोहित नगर पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है।

घायल को अस्पताल छोड़कर फरार हुआ चालक
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक ही दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन उन्हें छोड़ने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Read Also :- बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...