16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालनगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

Published on

भोपाल

भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में निगम की अतिक्रमण निरोधक टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों से अवैध कब्जे हटाए।

यह कार्रवाई निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर की गई। अभियान के तहत बापू की कुटिया, सर्वधर्म पुलिया, ललिता नगर, नेहरू नगर, शाहपुरा, लिंक रोड नंबर-3, एमपी नगर जोन-1, कस्तूरबा नगर, अयोध्या बायपास, रायसेन रोड सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया गया।

विभिन्न प्रकार के अतिक्रमण हटाए गए
कार्रवाई के दौरान सड़कों और फुटपाथों पर लगे ठेले, गुमठियां, सब्जी-फल की दुकानें, चाय के टपरे, गन्ने की चरखी, अवैध काउंटर, बैनर, बोर्ड और दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया गया। इसके साथ ही नालियों पर रखी फर्शियां और जालियां भी हटाई गईं।

बड़ी मात्रा में सामान जब्त
अभियान के दौरान निगम टीम ने दर्जनों ठेले, गुमठियां, टेंट सामग्री, टेबल-कुर्सियां, पाइप, काउंटर, लोहे के रॉड, प्लास्टिक सामग्री और अन्य सामान जब्त किया। साथ ही अवैध रूप से खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों को भी हटाया गया, जो आवागमन में बाधा बन रहे थे।

निगम की सख्त चेतावनी
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नागरिकों और व्यापारियों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read Also :- भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...