16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालहेवू बीएमएस ने किया मातृ शक्ति का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाली...

हेवू बीएमएस ने किया मातृ शक्ति का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुईं सम्मानित

Published on

भोपाल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत जुमड़े भवन स्थित हेवू बीएमएस (BMS) कार्यालय में ‘शक्ति सम्मान’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भेल की उन महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर ‘सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ’ और ‘छमाही सर्वश्रेष्ठ’ कर्मचारी की श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है।

विभिन्न विभागों की महिलाएं हुईं पुरस्कृत

समारोह के दौरान बीएचईएल के इंजीनियरिंग, उत्पादन, क्वालिटी और अन्य तकनीकी विभागों में कार्यरत मातृ शक्तियों को उनकी कार्यकुशलता के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुनन्दा सिंह रघुवंशी, विशिष्ट अतिथि सुश्री मेघा दुबे और सारस्वत अतिथि के रूप में श्रीमती आभा पांडे उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि डॉ. सुनन्दा सिंह रघुवंशी ने अपने संबोधन में महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “आज के समय में प्रत्येक महिला को जीजाबाई बनने की आवश्यकता है, क्योंकि यदि जीजाबाई नहीं होंगी, तो शिवाजी का जन्म कैसे होगा?” विभाग प्रमुख कमलेश नागपुरे ने भी उपस्थित महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद प्रेषित किया।

इनका हुआ सम्मान

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएमएस मेडिकल कमेटी की सदस्य सी. राधा ने की। सम्मानित होने वाली प्रमुख महिलाओं में प्रेमलता व्यास, कविता सोनी, सरिता राजुरकर, पूनम भोय, ओमेश्वरी बिसेन, सुनीता चौहान, नम्रता शर्मा, विजयलक्ष्मी, नीतू सोनी, प्रीति प्रजापति, स्वाति शाक्य, यास्मीन, राखी कासदे, श्वेता कैथल, पिंकी मिश्र और साथी शाह शामिल रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती किरण धामने ने किया और आभार प्रदर्शन श्रीमती प्रेमलता व्यास द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं।

Read Also :- चैत्र नवरात्रि पर ‘न्याशिस’ की अनूठी पहल: बैतूल के वनवासी क्षेत्र में कन्या पूजन के साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण का संकल्प

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...