32.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeजनसम्पर्कमेल नर्स ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लेकर की आत्महत्या

मेल नर्स ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लेकर की आत्महत्या

Published on

भोपाल

राजधानी के भानपुर क्षेत्र में एक मेल नर्स ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लेकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय दुर्गेश अहिरवार मूल रूप से विदिशा जिले के कुरवाई का रहने वाला था और वर्तमान में भोपाल में रहकर बी-फार्मेसी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही वह एक निजी नर्सिंग होम में नर्स के रूप में काम भी करता था। शुक्रवार सुबह उसका बड़ा भाई परीक्षा देने के लिए घर से निकल रहा था। उसने दुर्गेश को उठाने की कोशिश की, लेकिन कई बार आवाज देने के बाद भी उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Read Also :- ट्रैफिक पुलिस अधिकारी पर हमला, रिटायर सब-इंजीनियर ने बरसाए पत्थर

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

लू और भीषण गर्मी से करना है तौबा तो पीएं पुदीना-सत्तू का शरबत, जानें इसे बनाने का आसान तरीका?

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और अंदर से ठंडा रखना और लू...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...