32.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभोपालपटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

Published on

भोपाल

राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

भाई से मिलने जा रहे थे बुजुर्ग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 65 वर्षीय इशरत अली के रूप में हुई है, जो ओल्ड सुभाष नगर के निवासी थे। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे वे बाग फरहत अफजा में रहने वाले अपने भाई से मिलने के लिए घर से निकले थे।

थाने के पास पटरी पार करते वक्त हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक, ऐशबाग थाने के करीब जब इशरत अली पटरी पार कर रहे थे, उसी समय वे एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया।

टेलरिंग का काम करते थे इशरत

परिजनों ने बताया कि इशरत अली पूर्व में टेलरिंग (सिलाई) का कार्य करते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से वे काम छोड़कर घर पर ही रहते थे। इस अचानक हुई घटना से परिवार में मातम छा गया है।

Read also :- ट्रैफिक पुलिस अधिकारी पर हमला, रिटायर सब-इंजीनियर ने बरसाए पत्थर

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....